छत्तीसगढ़ में संदिग्ध नक्सलियों ने की स्थानीय भाजपा नेता की हत्या, एक सप्ताह में दूसरी घटना

0
129

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि जब भाजपा की नारायणपुर जिला इकाई के उपाध्यक्ष सागर साहू छोटेडोंगर गांव में अपने घर पर थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात व्यक्ति साहू के घर में घुसे और उनके परिवार के सदस्यों के सामने उन्हें गोली मार दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल साहू को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे नारायणपुर जिला अस्पताल भेजा जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान साहू की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार को बीजापुर जिले में नक्सलियों ने भाजपा की अवापल्ली मंडल इकाई के अध्यक्ष नीलकंठ काकेम (40) की हत्या कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here