छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या

0
12

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में गुरुवार शाम को एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। मृतकों में दो महिला, एक युवक और एक मासूम शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन संदग्धि आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल हत्या का कारण पता नहीं चला है। यह घटना कसडोल थाना क्षेत्र के छरछेद गांव की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, मृतकों में 45 वर्षीय चेतराम केवट, उनकी दो बहनें यशोदा और जमुना, और जमुना का 11 माह का बच्चा शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जादू-टोना के संदेह में हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शक के आधार पर तीन संदग्धिों को हिरासत लिया है और पुलिस तीनों से लगातार पूछताछ कर रही है। तीन संदग्धिों की पहचान रामनाथ पाटले, दीपक पाटले, दिल कुमार पाटले के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जादू-टोना के शक में हत्या को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कसडोल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।