छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की नई सुबह, किसानों के वश्विास का उत्सव शुरू: सीएम साय

0
68

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को धान खरीदी के शुभारंभ पर कहा, भोर की सुनहरी किरणों के साथ छत्तीसगढ़ की धरती पर आज एक नई शुरुआत हुई है। धान खरीदी हमारे किसान भाइयों की मेहनत और सरकार पर उनके विश्वास का उत्सव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की आत्मा किसान हैं और उनकी मेहनत को सम्मान देने के लिए 15 नवंबर से पूरे प्रदेश में धान खरीदी व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है। सभी जिलों में आधारभूत व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि हर किसान बिना किसी परेशानी के धान विक्रय कर सके।

सीएम साय ने बताया कि तुंहर टोकन एप, जीपीएस आधारित परिवहन, सतर्क एप, कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर जैसी तकनीकें पारदर्शिता और सुगमता सुनश्चिति करेंगी। उन्होंने कहा, हमारा संकल्प स्पष्ट है: किसान को सुविधा, सम्मानजनक खरीदी और समय पर भुगतान। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्धि का यह सफर आज नई उम्मीद और किसानों के अटूट विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, आज पूरा देश जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। भगवान बिरसा मुंडा जी को शत्-शत् नमन। उन्होंने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए कहा, बिहार की जनता को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने सुशासन पर वश्विास किया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विश्वासा किया और राजग का साथ दिया।