छत्तीसगढ़ के कोरबा में तेज रफ्तार का कहर, दो ट्रेलरों की आमने-सामने भीषण टक्कर

0
14

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राताखार मुख्य मार्ग पर गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो भारी ट्रेलर वाहनों के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतग्रिस्त हो गए, वहीं एक ट्रेलर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद घंटों की मेहनत से चालक को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ही ट्रेलर तेज रफ्तार में थे, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। जानकारी के मुताबिक, एक ट्रेलर कुसमुंडा से कोरबा की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रेलर कोरबा से गेवरा की दिशा में जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही 112 सेवा और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात को बहाल कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।