Chhattisgarh Board Result: हाईस्कूल में रायगढ़ की सुमन पटेल और कांकेर की सोनाली बाला ने किया टाप

0
163

छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद प्रदेश की लड़कियों में काफी खुशी देखने को मिली है। लड़कियों ने यहां लड़कों को पछाड़ कर बाजी मारी है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने शनिवार को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2022 का परिणाम घोषित किया। हाई स्कूल कक्षा 10वीं में रायगढ़ की सुमन पटेल और कांकेर की सोनाली बाला ने 98.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में टाप किया है। कक्षा 10 वीं की टाप 10 सूची में कुल 71 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार हायर सेकेण्डरी कक्षा 12वीं में रायगढ़ की कुंती साव ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। टाप 10 की सूची में स्थान प्राप्त करने में 22 विद्यार्थी सफल हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here