छत्तीसगढ़ में हादसा: तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

2
104

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में तालाब में डूबने से बुधवार को दो बच्चों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के धबलपुर गांव में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि दोनों की पहचान-तुषार यादव (8) और खिलेंद्र यादव (13)-की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि तुषार और खिलेंद्र अन्य मित्रों के साथ तालाब में नहाने गए थे और इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

उन्होंने बताया कि अन्य बच्चों ने जब घटना की जानकारी बच्चों के परिजनों को दी तब उन्होंने बच्चों की खोजबीन शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गांव वालों के सहयोग से दोनों बच्चों का शव बरामद कर लिया है तथा उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here