सीएम भूपेश ने छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं

1
269

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर भारतीय और भोजपुरी समाज सहित सभी प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की है। सीएम बघेल ने शनिवार को यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा कि छठ पूजा जीवन ऊर्जा के स्रोत सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता और आभार प्रकट करने का पर्व हैं।

यह पर्व भाईचारा, सामुदायिक सौहार्द लाने के साथ-साथ लोगों को प्रकृति के करीब लाता है। इस अवसर पर सूर्य और छठी मइया की उपासना की जाती है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व में माताओं और बहनों द्वारा नदी, तालाब के किनारे सूर्य को अर्ध्य देकर परिवार की सुख समृद्धि के लिए मंगल कामना की जाती है। छत्तीसगढ़ में भी बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा करते हैं। लोगों की धार्मिक आस्था और भावना का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ में छठ पूजा के दिन सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here