छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि 24 लाख से अधिक किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि 13 हजार करोड़ रुपये 12 मार्च को वितरित की जाएगी। यह राशि किसानों को उनके धान की खरीद के बदले दी जाने वाली न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अतिरिक्त धनराशि है। साय ने राज्य के जशपुर जिले के तामामुंडा गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने का वादा किया था। खरीफ वर्ष 2023-24 के लिए धान की खरीद एक नवंबर से चार फरवरी के बीच हुई थी और 24 लाख से अधिक किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कुल 147 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी।
सामान्य ग्रेड धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान के लिए 2203 रुपये था। साय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”हमारे वादे के मुताबिक किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा गया। कुल 147 मीट्रिक धान की खरीद की गई, जो एक रिकार्ड है। किसानों को अपना धान बेचने पर समर्थन मूल्य मिला है लेकिन 3100 रुपये प्रति क्विंटल देने के वादे के मुताबिक, अंतर की राशि 917 रुपये प्रति क्विंटल 12 मार्च को दी जाएगी।” साय ने कहा, “24 लाख से अधिक किसानों को अंतर की राशि उनके बैंक खाते में दी जायेगी। 12 मार्च को केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा राज्य के दौरे पर रहेंगे।” उन्होंने कहा कि हर जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और अंतर राशि जो लगभग 13 हजार करोड़ रुपये है, किसानों के खातों में वितरित की जाएगी।






Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.