भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनके नामांकन को लेकर पार्टी में उत्साह का माहौल है। छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा सहित कुल 17 वरष्ठि नेता उनके प्रस्तावक के रूप में शामिल होंगे।
प्रस्तावकों की सूची में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय और लता उसेंडी के साथ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव तथा छत्तीसगढ़ के सभी सांसदों के नाम भी शामिल हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार नामांकन की पूरी प्रक्रिया आज संपन्न हो जाएगी। इसके पश्चात 20 जनवरी को भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा किए जाने की संभावना है। इस अवसर पर दल्लिी में छत्तीसगढ़ से भाजपा के सभी वरष्ठि नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे, जिससे कार्यक्रम को भव्य स्वरूप मिलने की उम्मीद है।





