छत्तीसगढ़ विस में धान खरीदी मुद्दे पर विपक्ष का जबरदस्त हंगामा

0
30

छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को शून्यकाल के दौरान विपक्ष ने धान खरीदी के मुद्दे को लेकर जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया। जब विपक्ष ने इस मुद्दे को उठाया तो सत्ता पक्ष ने आपत्ति जताई। इसके साथ ही विपक्ष ने सदन में नारेबाजी करते हुए हंगामा मचाना शुरू कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने हस्ताक्षेप करते हुए हंगामा को शांत कराया।

पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरष्ठि नेता भूपेश बघेल ने धान खरीदी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि धान खरीदी में ऑनलाइन और ऑफलाइन के चक्कर में किसान परेशान हैं। आज तक एक-तिहाई धान नहीं खरीदा गया। धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था है। प्रदेश में बहुत सारे धान खरीदी केंद्र ऐसे हैं, जहां खरीदी नहीं हो रही है। पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि किसानों को बारदाने की व्यवस्था नहीं रही है। राइस मिलर का पेमेंट नहीं मिल रहा है। उन्होंने किसानों की परेशानी पर सदन में चर्चा कराने की मांग भी की। विपक्ष के आरोपों पर सत्ता पक्ष से अजय चंद्राकर ने कहा कि राइस मिलर का भुगतान कांग्रेस शासनकाल से अटका हुआ है।