दिल्ली पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश, कांग्रेस हाईकमान के सामने उठ सकता है टीएस सिंहदेव के साथ मतभेदों का मामला

0
142

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे और राज्य के मंत्री टी.एस. सिंहदेव के साथ अपने मतभेद के मुद्दे को उनके (बघेल) द्वारा कांग्रेस आलाकमान के समक्ष उठाये जाने की संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि सिंहदेव के भी दिल्ली पहुंचने की संभावना है। मुख्य पर्यवेक्षक अशोक गहलोत के साथ सिंहदेव को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की रणनीति संबंधी बैठक में शामिल होने के लिए बघेल दिल्ली पहुंचे हैं। बघेल इस साल के अंत में होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मुख्य पर्यवेक्षक हैं। सूत्रों ने बताया कि बघेल कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और सिंहदेव के साथ अपने मतभेदों का मुद्दा उठाएंगे। बघेल ने सिंहदेव पर भाजपा को हमलावर होने का मौका देने का आरोप लगाया है। सिंहदेव ने पंचायती राज मंत्री के पद से यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि उनके विभाग को धन उपलब्ध नहीं कराया गया और इसलिए गरीबों को आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना पर कोई काम नहीं किया जा सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here