हरियाली तीज देता है सुख समृद्धि का संदेश : प्रियल

0
33

दिल्ली में इन दिनों हरियाली तीज के कार्यक्रमों की धूम है । तीज का रंग महिलाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्र सेविका समिति ,दक्षिणी विभाग द्वारा अमर कॉलोनी में तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की महामंत्री प्रियल भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने भजन, कीर्तन किया और एक दूसरे को शुभकामनाएँ दीं।

हरे रंग के परिधान और हाथ में मेहंदी रचाकर पहुँची महिलाओं ने नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम के ज़रिए आयोजन में हरियाली तीज का रंग भरा। प्रियल भारद्वाज ने कहा हरियाली तीज हम सभी को जीवन में सुख समृद्धि का संदेश देता है। इस त्योहार का रंग प्रकृति से जुड़ा है। प्रकृति के साथ जुड़ना और परिवार और समाज के लिए काम करने का संदेश भी इस त्योहार का हिस्सा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राष्ट्र सेविका समिति की पदाधिकारी और महिलाएँ उपस्थित थीं।