Home Blog Page 18

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 09 अक्टूबर को बेमेतरा में आगमन

0

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा नगर में आगामी 09 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि तैयारियों में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री साय बेमेतरा प्रवास के दौरान विभन्नि विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे तथा हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री के स्वागत एवं कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा लेने आज बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने कार्यक्रम स्थल बेसिक स्कूल मैदान पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों के साथ मुख्य मंच, हितग्राही दीर्घा, पत्रकार दीर्घा, वीआईपी बैठक, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेटिंग और विभागीय स्टॉलों की तैयारी की विस्तृत समीक्षा की। विधायक दीपेश साहू ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक स्वरूप में आयोजित किया जाए, ताकि मुख्यमंत्री साय के आगमन का अनुभव आम नागरिकों के लिए अविस्मरणीय बने। इस अवसर पर उन्होंने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों की नई गति आई है। बेमेतरा जिले में हो रहे विकास कार्य जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। मुख्यमंत्री जी का यह दौरा बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के लिए सौभाग्य का अवसर है।

मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूँ कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाएं। कार्यक्रम के दौरान जिले में संचालित विभन्नि योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र एवं सामग्री का वितरण किया जाएगा। साथ ही पूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं नवीन कार्यों का भूमिपूजन मुख्यमंत्री के करकमलों से किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय हितग्राहियों से सीधे संवाद भी करेंगे और योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का अवलोकन करेंगे। निरीक्षण के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, शहर मण्डल अध्यक्ष युगल देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता हर्षवर्धन तिवारी, महेश साहू, डॉ. नरेश साहू, राजीव तम्बोली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

युवा कांग्रेस ने बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार बीजापुर इकाई ने सोमवार को बस स्टैंड क्षेत्र में कथित तौर पर बढ़ी हुई बिजली दरों के विरोध में एक जनसंपर्क अभियान चलाया। इसके तहत हस्ताक्षर अभियान और नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। युवा कांग्रेस के नेताओं ने इस दौरान राज्य सरकार की बिजली नीति पर कड़ी आपत्ति जताई। प्रदेश महासचिव कमलेश कारम ने कहा, बढ़ती बिजली दरों ने आम लोगों के बजट पर गहरा प्रभाव डाला है।

हमारा यह अभियान जनता की आवाज को सरकार तक पहुँचाने का एक माध्यम है। इस कार्यक्रम में एनएसयुआई जिलाध्यक्ष अंकित सिंह, युवा कांग्रेस नेता जगदीश सेन, अंकित जायसवाल, राकेश कँवर, अभिजीत ठाकुर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि एकत्र किए गए हस्ताक्षरों का ज्ञापन शीघ्र ही प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार को भेजा जाएगा। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली दरों में संशोधन नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में उनका आंदोलन और तेज होगा। उनका आरोप है कि वर्तमान बिजली दरें आम जनता के लिए भारी पड़ रही हैं।

बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार को नई गति, सीएम साय और साहू ने की राजनाथ सिंह से की चर्चा

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट, चकरभाठा (बिलासपुर) के विस्तारीकरण से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर के सांसद तोखन साहू भी शामिल रहे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय राज्य मंत्री साहू ने रक्षा मंत्रालय के अधीन लगभग 100 एकड़ भूमि राज्य सरकार को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया, जिससे बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की दिशा में निर्णायक प्रगति हो सके।

दोनों नेताओं ने बताया कि भूमि उपलब्ध होने पर एयरपोर्ट के विस्तार कार्य को प्राथमिकता के साथ प्रारंभ किया जाएगा, जिससे बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में हवाई संपर्क, व्यापारिक गतिविधियों और औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी। यह क्षेत्र राज्य के मध्य भाग में स्थित होने के कारण भौगोलिक रूप से रणनीतिक महत्व रखता है। इस कारण से बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट का विकास न केवल यात्रियों की सुविधा, बल्कि प्रदेश की आर्थिक प्रगति और निवेश आकर्षण के लिए भी आवश्यक माना जा रहा है। बैठक में एयरपोर्ट परिसर के समीप ‘इंडस्ट्रियल पार्क’ विकसित करने की संभावनाओं पर भी सकारात्मक विमर्श हुआ, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का सृजन और उद्योगों के लिए बेहतर लॉजस्टिकि कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जा सके।

छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा: बोलेरो-ट्रक भिड़ंत में पांच की मौत, चार घायल

0

छत्तीसगढ़ में कबीरधाम जिले के चल्फिी घाटी स्थित रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अकलघरिया गांव के पास बोलेरो और ट्रक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में दो महिलाएं और एक बच्ची भी शामिल बताई जा रही हैं। हादसे में घायल लोगों को डॉयल 112 की मदद से बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन कोलकाता से मध्यप्रदेश की ओर जा रही थी। इसी दौरान अकलघरिया के पास सामने से आ रहे ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही बोड़ला थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

बिलासपुर के एक मंदिर में अभद्रता, छत्तीसगढ़ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

0

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के एक मंदिर में कथित तौर अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के अशोक नगर स्थित एक मंदिर में कथित तौर पर अभद्र और अश्लील हरकत कर उसे अपवित्र करने के आरोप में पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश अशरफ खान (26) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि यह घटना शुक्रवार रात की है। शहर के पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) निमितेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात में सरकंडा थाना पुलिस को एक महिला से सूचना मिली कि अशोक नगर के दुर्गा मंदिर स्थित शिव लिंग के साथ किसी युवक ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करके उसे अपवित्र कर दिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी युवक की पहचान अशरफ खान के रूप में की गई है, जो एक कुख्यात बदमाश और नशे का आदी व्यक्ति है। वह ठेले पर पान बेचने का काम करता है। सिंह ने बताया कि घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए तथा नाराज लोगों की भीड़ ने अशरफ के घर पर पहुंचकर पथराव किया तथा उसके पान के ठेला को आग के हवाले करने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस ने वहां अतिरिक्त बल भी तैनात कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी अशरफ मोहल्ले में ही कहीं छिप गया था और उत्तरप्रदेश भागने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296-सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकतें करने, धारा 299-किसी धर्म या धार्मिक मान्यताओं का अपमान करने तथा धारा 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आक्रोशित भीड़ के खिलाफ आगजनी करने का मामला दर्ज किया है। वहीं क्षेत्र में पुलिस दल को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में डबल मर्डर: सास और दामाद की गला घोंटकर हत्या

0

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात लोगों ने एक महिला और उसके दामाद की गला घोंटकर हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सिद्धांत तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायकेरा गांव के एक घर में अज्ञात लोगों ने महिला सुकमेत सिदार (80) और उनके दामाद लक्ष्मण सिदार (60) की गला घोंटकर हत्या कर दी। तिवारी ने बताया कि लक्ष्मण सिदार शादी के बाद से ससुराल में ही रहता था। उसका एक बेटा और दो बेटियां हैं। अधिकारी ने बताया कि पास के ही एक कमरे में लक्ष्मण की पत्नी और बेटी भी सो रही थीं, लेकिन वे सुरक्षित हैं।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तब पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि जब दोनों सो रहे थे तब उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ समय पहले सिदार परिवार की जमीन का राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) ने अधिग्रहण किया था।

पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि एनटीपीसी से मिली मुआवजा राशि या संपत्ति का बंटवारा हत्या का कारण तो नहीं है। उन्होंने बताया कि पुलिस संदेह के आधार पर मृतक लक्षण सिदार के बेटे और एक पड़ोसी से पूछताछ कर रही है। घरघोड़ा थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच शुरु कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ में सास और दामाद की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

0

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में गुरुवार देर रात एक भयावह घटना में सास और उसके दामाद की हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हत्या की वजह पैसे की लेन-देन से जुड़ा विवाद हो सकता है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित दो संदग्धिों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की वस्तिृत जांच जारी है और जल्द ही हत्या की असली वजह सामने आएगी।

छत्तीसगढ़ भाजपा में मोर्चा-प्रकोष्ठों की नई कार्यकारिणी जल्द

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में नई टीम गठन की प्रक्रिया अभी अधूरी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पिछले माह अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की थी और इसके साथ ही पार्टी के सात मोर्चों के अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए थे। नियमों के अनुसार, मोर्चा अध्यक्षों को इस माह के अंत तक अपनी कार्यकारिणी बनानी थी, लेकिन नवरात्रि और सेवा पखवाड़ा जैसे बड़े कार्यक्रमों के चलते इस काम में देरी हो गई। अब जबकि नवरात्रि संपन्न हो चुकी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अक्टूबर के दूसरे हफ्ते तक मोर्चों की सूची सामने आ सकती है।

अध्यक्षों ने टीम की रूपरेखा तैयार करना शुरू कर दिया है और फाइनल सूची संगठन के वरष्ठि पदाधिकारियों की मंजूरी के बाद ही जारी होगी। जानकारी के मुताबिक नई टीम के ऐलान के तुरंत बाद 31 अगस्त को राष्ट्रीय नेताओं की बैठक हुई थी। इस बैठक में संगठन को समयबद्ध तरीके से मजबूत करने और कार्यकारिणी बनाने के स्पष्ट नर्दिेश दिए गए थे। इसके बावजूद अब तक न तो मोर्चों की और न ही सभी जिलों की कार्यकारिणी घोषित हो पाई है। रायपुर शहर और ग्रामीण के अलावा करीब एक दर्जन जिलों की कार्यकारिणी भी लंबित है। अगस्त तक सूची जारी करने का लक्ष्य था, लेकिन धार्मिक आयोजनों और कार्यक्रमों के चलते यह काम अटक गया।

संगठन ने जिलाध्यक्षों को भी सख्त नर्दिेश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द कार्यकारिणी बनाएं। राजनीतिक वश्लिेषकों का मानना है कि इस देरी से संगठनात्मक मजबूती पर असर पड़ सकता है। हालांकि पार्टी पदाधिकारी आश्वस्त हैं कि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक मोर्चों और जिलों की टीम का ऐलान कर दिया जाएगा। कुल मिलाकर कार्यकर्ता अब नई कार्यकारिणी की सूची का इंतजार कर रहे हैं।

माता-पिता की स्मृति में जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना धर्म की सच्ची परिभाषा, सांसद भोले की सराहना कर बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

0

कानपुर देहात में भागवत कथा का समापन, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बांटी सुकन्या योजना की पासबुककंचौसी में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का भव्य समापनकानपुर देहात कानपुर देहात के कंचौसी बाजार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का समापन विजयदशमी के दिन हुआ। कार्यक्रम में कुल 1163 बच्चों को सम्मानित किया गया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 112 कन्याओं को सुकन्या समृद्धि योजना के तहत पासबुक सौंपी, जबकि पूर्व सांसद विनय कटियार ने दृष्टिबाधित विद्यालय के सौ बच्चों को आवश्यक सामग्री प्रदान की।

बच्चों को गीता, यूनिफॉर्म और जरूरत के सामान मिले

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंच पर स्वामी विवेकानंद युवा समिति के अध्यक्ष विकास सिंह भोले के साथ मिलकर सुकन्या समृद्धि योजना की पासबुक सौंपने के बाद कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सुरक्षा ही नहीं, बल्कि बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है। वहीं अयोध्या के पूर्व सांसद विनय कटियार ने दृष्टिबाधित विद्यालय के 100 बच्चों को सामग्री प्रदान की। इसी क्रम में एनसीसी की 100 छात्राओं को यूनिफार्म, बिरसा मुंडा छात्रावास के 105 बच्चों को कंबल और संस्कृत विद्यालय गौरयापुर के 350 छात्रों को गीता की प्रतियां दी गईं। सभी बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और आत्मविश्वास का भाव साफ झलक रहा था।

मनोज सिन्हा ने बताया धर्म की सच्ची परिभाषा

विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि समाज की सबसे बड़ी पूंजी हमारे बच्चे हैं। यदि हम उन्हें संस्कार और शिक्षा के साथ सुरक्षा भी देंगे, तो भविष्य निश्चित रूप से उज्ज्वल होगा। उन्होंने सांसद देवेंद्र सिंह भोले की सराहना करते हुए कहा कि माता-पिता की स्मृति में जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना न केवल प्रेरणादायक है बल्कि यह धर्म की सच्ची परिभाषा भी है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ मिलकर कन्याओं को सुकन्या योजना की पासबुक सौंपी। इस क्षण ने यह साबित किया कि समाज सेवा के ऐसे आयोजनों में युवाओं की भागीदारी भी उतनी ही जरूरी है, क्योंकि वही आने वाले समय में सेवा और संस्कार की धारा को आगे बढ़ाएंगे।

विनय कटियार ने कहा ऐसे कार्यक्रम प्रेरणादायक

कार्यक्रम में अयोध्या के पूर्व सांसद विनय कटियार ने दृष्टिबाधित बच्चों को सामग्री देकर कहा कि सच्चा धर्म वही है जिसमें जरूरतमंदों की मदद शामिल हो। उन्होंने इस आयोजन को समाज और राष्ट्र दोनों के लिए प्रेरणादायक बताया।सांसद का संकल्पभाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि उनके माता-पिता हमेशा समाजसेवा और संस्कारों के मार्गदर्शक रहे। उसी प्रेरणा से यह कथा और बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि कथा का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से समाज में सेवा और सहयोग का संदेश देना भी जरूरी है। भोले ने कहा कि जब बच्चों के चेहरे पर खुशी की चमक दिखाई दी, तो लगा कि माता-पिता के प्रति किया गया यह आयोजन वास्तव में सफल रहा।

प्रशासन और गणमान्य लोगों की उपस्थिति

समापन कार्यक्रम में प्रशासनिक और सामाजिक जगत की शानदार उपस्थिति रही। कानपुर नगर, कानपुर देहात और औरैया के जिलाधिकारी, दोनों जिलों के पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह और आरएसएस के प्रांत प्रचारक श्रीराम जी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में दो ग्रामीणों की हत्या

0

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में संदिग्ध नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुजारीकांकेर गांव में नक्सलियों ने ग्रामीण मड़कम भीमा की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। वहीं सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने ग्रामीण रवा सोना की हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में जानकारी मिली है कि बुधवार रात लगभग नौ बजे हथियारबंद नक्सलियों का दल बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुजारीकांकेर गांव पहुंचा और मड़कम भीमा पर मुखबिरी का आरोप लगाकर उसे घर से बाहर निकाला।

बाद में नक्सलियों ने धारदार हथियार से भीमा की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया है। बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह की एक अन्य घटना में सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में एक अन्य ग्रामीण की हत्या कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बुधवार रात लगभग 8:30 बजे हमलावर किस्टाराम थाना क्षेत्र के सलातोंग गांव पहुंचे और ग्रामीण रवा सोना (55) को घर से बुलाकर लाठी डंडे से पिटाई कर दी।

बाद में हमलावरों ने सोना की गला घोंटकर हत्या कर दी और घटनास्थल से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दल वहां के लिए रवाना किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घटना के कारणों और घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपी का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने ग्रामीण की हत्या में नक्सलियों का हाथ होने की आशंका से इंकार नहीं किया है।