खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में मिली पहली जीत : सीएम भूपेश

0
114

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद हिमाचल प्रदेश में मिली पहली जीत आने वाले समय में पार्टी को नई ऊर्जा देने में मददगार साबित होंगी। कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मुख्य पर्यवेक्षक बघेल ने कहा कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के धुंआधार प्रचार किया और उनके द्वारा हिमाचल की जनता को दी गई 10 गारन्टी पर वहां की जनता ने विश्वास जताया। इस जीत में हिमाचल की जनता के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं, सांसद राजीव शुक्ला समेत सभी राष्ट्रीय सचिवों, राज्य के पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों की दिनरात मेहनत का योगदान हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल गया हैं। अब पार्टी विधायक दल की जल्द बैठक होंगी। इसमें विधायकों से राय ली जाएगी उसके बाद आलाकमान को अवगत करवाया जाएगा। राज्य में जल्द से जल्द नई सरकार गठित हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि गुजरात में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए है। मोदी के मुख्यमंत्री रहते हुए भी इतनी सीटे भाजपा को नहीं मिली। सीएम बघेल ने कहा कि गुजरात में उन्होंने भी प्रचार किया लेकिन जमीन पर तो यह स्थिति नहीं दिखी।

राज्य की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर मिली जीत को उन्होंने राज्य सरकार के चार वर्षों के कामकाज पर जनता की मुहर करार दिया। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही स्वं मनोज मंडावी जी के क्षेत्र के लोगों के पारिवारिक सम्बन्धों का भी इसमें योगदान है। उन्होंने कहा कि इस सीट पर भाजपा ने अपने प्रमुख चुनावी मैनेजर को दायित्व सौंपा और पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने उन पर व्यक्तिगत हमले किए। सर्व आदिवासी समाज को भी मदद की खबरें मिलती रही लेकिन इसके बावजूद भाजपा अपने वोट में इजाफा नही कर सकी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here