छत्तीसगढ़ में महिलाएं आर्थिक एवं सामाजिक रूप से हुई सशक्त : भूपेश

0
132

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य में महिलाओं के हित में हो रहे कार्यों के फलस्वरूप आज इनकी स्थिति में काफी बदलाव आए है। वे आर्थिक रूप से ही नहीं बल्कि सामाजिक रूप से भी सम्पन्न होकर तेजी से आगे बढ़ रही हैं। बघेल यहां अपने निवास परिसर में तीजा पोरा तिहार के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम एवं राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। छत्तीसगढ़ के इस पारम्परिक त्यौहार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाने मुख्यमंत्री निवास में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल के साथ उनकी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल सहित परिवार के लोग भी शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं का महत्वपूर्ण स्थान होता है। छत्तीसगढ़ में हम शुरूआत से ही महिलाओं के मान-सम्मान को बढ़ाने का कार्य निरंतर कर रहे हैं। इस कड़ी में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से संपन्न बनाने के लिए हर संभव पहल की जा रही है और इसके लिए कई नई-नई योजनाएं बनाकर कार्यक्रमों का संचालन बखूबी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना के तहत् निर्मित गौठानों में बड़े तादाद में महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा गया है। इसी तरह वनोपज संग्रहण, बिहान आदि योजनाओं के माध्यम से उन्हें आय और रोजगार के लिए साधन सुगमता से उपलब्ध हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here