छत्तीसगढ़ में पुलिस के जवान ने की आत्महत्या, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

0
113
Shadow of man with pistol gun turned on his head wants to commit suicide. light and shadow

नारायणपुर (छत्तीसगढ़)। नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक हवलदार ने अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोहकामेटा थाने में पदस्थ हवलदार अरुण उइके ने आज सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि जब अन्य जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी तब वह घटनास्थल की ओर भागे जहां उन्होंने उइके को खून से लथपथ पाया। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी।

अधिकारियों ने बताया कि उइके के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसने यह कदम क्यों उठाया इस संबंध में अभी तक जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि उइके धमतरी जिले का निवासी था और कुछ समय पहले ही उसे कोहकामेटा थाने में तैनात किया गया था। वह पिछले हफ्ते ही दिवाली की छुट्टी के बाद काम पर लौटा था। अधिकारियों ने बताया कि मौके से कोई सुसायड नोट नही मिला है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करके इसकी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here