छत्तीसगढ़ में बजट संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री मांडविया

0
23

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में बजट संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया करेंगे। डॉ. मांडविया शनिवार को राजधानी रायपुर पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। डॉ. मांडविया आज यहां बजट संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री के रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, मंत्री रामविचार नेताम, लखनलाल देवांगन और विधायक गण समेत अन्य नेताओं ने भव्य स्वागत किया।

डॉ. मांडविया भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 11:30 बजे प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद 2:30 बजे बजट संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यकम के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि डॉ. मांडविया के अलावा तीन केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सावित्री ठाकुर और जाधव प्रताप राव अलग-अलग जिलों में केंद्रीय बजट पर संवाद कर इसकी खूबियां बताएंगे।