छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में एक ग्रामीण की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के कढ़हागांव में संदिग्ध नक्सलियों ने रामलाल पोटाई (38) की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी है।
उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि शुक्रवार रात करीब 08.30 बजे चार अज्ञात सशस्त्र नक्सली ग्रामीण वेशभूषा में पोटाई के घर पहुंचे और उसपर मुखबिर होने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि बाद में नक्सली पोटाई को बांधकर बाहर ले गए और कुल्हाडी से वार करके उसकी हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल को घटनास्थल पर रवाना किया गया और शव को बरामद किया गया। पुलिस ने घटनास्थल से नक्सलियों का पर्चा भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।






**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.