छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने सीआरपीएफ कमांडो पर की गोलीबारी

106
412

तेलंगाना से लगी छत्तीसगढ़ की सीमा पर सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे व्यापक नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हेलीकाप्टर से उतर रहे सीआरपीएफ कमांडो दल पर नक्सलियों ने गोलीबारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कई बलों की एक संयुक्त टीम ने कुछ प्रमुख नक्सली नेताओं को निशाना बनाने के लिए आक्रामक अभियान शुरु किया है।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के छत्तीसगढ़ सेक्टर ने एक बयान जारी कर कहा, ”तेलंगाना की सीमा से लगे बीजापुर-सुकमा क्षेत्र में नक्सलियों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हेलीकॉप्टर से उतरने के दौरान कोबरा बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई जिसके बाद नक्सली भागने पर मजबूर हो गए। बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है और नक्सलियों के नुकसान की सूचना प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है। सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन विशेष बल है, जो नक्सलियों के खिलाफ अभियान के लिए तैनात है। बयान में कहा गया, सरकार द्वारा की जा रही विकास संबंधी गतिविधियों के कारण स्थानीय आबादी का समर्थन माओवादी तेजी से खोते जा रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि यह अभियान सुकमा जिले में अंतरराज्यीय सीमा पर दोपहर से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कई इकाइयों के साथ ही उसकी कमांडो इकाई कोबरा, छत्तीसगढ़ पुलिस और तेलंगाना राज्य पुलिस के विशेष बल भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर बलों को एकत्र किया गया है और उनका निशाना दक्षिण बस्तर क्षेत्र में सुकमा जिले का दक्षिणी सिरा है जिसके पास छत्तीसगढ़, तेलंगाना और ओडिशा की सीमाएं मिलती हैं। अधिकारियों ने बताया कि एक शीर्ष नक्सली कमांडर और उसके सशस्त्र सहयोगियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ जारी है। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों के लिए हेलीकॉप्टर, विशेष बलों के कमांडो, मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) और ग्लोबल पोजिशनिंग डेटा (जीपीएस) की मदद ली जा रही है। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पाटिलिंगम ने बताया कि सभी जवान सुरक्षित हैं और अभियान पूरा होने के बाद ब्यौरा दिया जाएगा।

106 COMMENTS

  1. Эта статья сочетает познавательный и занимательный контент, что делает ее идеальной для любителей глубоких исследований. Мы рассмотрим увлекательные аспекты различных тем и предоставим вам новые знания, которые могут оказаться полезными в будущем.
    Ознакомиться с деталями – https://medalkoblog.ru/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here