छत्तीसगढ़ के 35 पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान करने की घोषणा

0
75

राष्ट्रपति द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस के 35 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किए जाने की घोषणा की गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार 24 पुलिस कर्मियों को पुलिस वीरता पदक, एक को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा 10 को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक देने की गोषणा की गई है।

पुलिस वीरता पदक लक्ष्मण केंवट निरीक्षक, मोहित गर्ग, भापुसे, सेनानी, 19वीं वाहिनी, छसबल, जगदलपुर, पिल्लू राम मण्डावी, उप निरीक्षक, जोगीराम पोडियाम, सउनि, हिडमा पोडियाम, प्र.आरक्षक, प्रमोद काडियाम, प्र.आरक्षक, बलराम कश्यप, प्र.आरक्षक, बीज्जूराम मज्जी, आरक्षक, स्व.बुधराम हपका, आरक्षक, लक्ष्मीनारायण मरपल्ली, आरक्षक, मगलू, कुडियाम, आरक्षक, शेरबहादुर सिंह ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक, छत्रपाल साहू, आरक्षक, सुरेश जब्बा, सउनि, सुशील जेट्टी, प्र.आरक्षक, धरमईया, प्र.आरक्षक, मगलू, कोवासी, आरक्षक, मुकेश कलमू, आरक्षक, रमेश पेरे, आरक्षक, अरुण मरकाम, उप निरीक्षक, मनोज मिश्रा, प्र.आरक्षक, लछीन्दर कुरूद, प्र.आरक्षक, लीलाम्बर भोई, आरक्षक, अजय बघेल, आरक्षक को प्रदान किया जायेगा।

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक, डी.आई.जी. रेंज, दंतेवाड़ा को प्रदान किया जायेगा जबकि सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक नेहा चंपावत, पुलिस उप महानिरीक्षक, सुरजन राम भगत, सेनानी, 22वीं वाहिनी छसबल, भावना पाण्डेय, जोनल पुलिस अधीक्षक, प्रकाश टोप्पो, उप सेनानी, 15वीं वाहिनी, छसबल, राजेश कुमार शर्मा, सहायक सेनानी, 9वीं वाहिनी, छसबल, टेलोस्फोर मिंज, कंपनी कमाण्डर, 2री वाहिनी, छसबल, गणपत प्रसाद पाण्डेय, हाल उप निरीक्षक, थाक बहादुर सोनी, प्लाटून कमाण्डर, प्रथम वाहिनी, छसबल, वेद कुमार मण्डावी, प्रधान आरक्षक, यातायात, शैलेन्द्र सिंह, आरक्षक, यातायात को प्रदान किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here