भानुप्रतापुर उपचुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी छह हजार से ज्यादा वोटों से आगे, भाजपा पीछे

0
118
congress
congress

नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए हो रही वोटों की गिनती में अब तक कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी हैं। अब तक चौथे राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इसमें भी कांग्रेस की सावित्री मंडावी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 13324 वोट मिले हैं। सावित्री मंडावी 6693 वोटों से आगे चल रही हैं। जबकि भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम को 5684 और सर्व आदिवासी समाज के अकबर राम कोर्राम 6631 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

बतादें कि अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी की मृत्यु के बाद यह सीट खाली हुई थी। कांग्रेस ने दिवंगत विधायक की पत्नी सावित्री मंडावी को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम भाजपा के उम्मीदवार हैं। बस्तर में आदिवासी समुदाय की संस्था सर्व आदिवासी समाज ने भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अकबर राम कोर्रम को अपना उम्मीदवार बनाया है। राज्य में 2018 में बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद चार उपचुनाव हुए और सभी में कांग्रेस की जीत हुई है। राज्य विधानसभा की 90 सीट में से वर्तमान में कांग्रेस के 70, भारतीय जनता पार्टी के 14, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के तीन तथा बहुजन समाज पार्टी के दो विधायक हैं। वहीं एक सीट रिक्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here