छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की पकड़ बरकरार, सावित्री मंडावी ने जीती भानुप्रतापुर सीट

0
112
congress
congress

छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने अपने निकटतम प्रतद्धिन्द्धी भाजपा के ब्रम्हानन्द नेताम को 21 हजार से अधिक मतों से शिकस्त देकर पार्टी का इस सीट पर कब्जा बरकरार रखा हैं। राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अन्तिम राउन्ड की मतगणना समाप्त होने के बाद डाक मत पत्रों समेत कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने कुल 65479 मत हासिल किए जबकि भाजपा उम्मीदवार ब्रम्हानन्द नेताम को डाक मतपत्रों समेत 44308 मत मिले। सावित्री मंडावी ने 21171 मतों से भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त दी।आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर कोराम ने 23417 मत हासिल किया।

कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने शुरू से ही बढ़त बना ली जोकि अन्त तक बनी रही। राज्य में भूपेश सरकार ने 2018 मे सत्ता में आने के बाद हुए हर उप चुनाव में जीत हासिल करने का सिलसिला इस उप चुनाव में भी बरकरार रखा जबकि मुख्य विपक्षी दल भाजपा तमाम कोशिशों के बाद भी एक भी उप चुनाव में सफलता अर्जित नही कर सकी। इस सीट पर उप चुनाव इस सीट से कांग्रेस विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंड़ावी के आकस्मिक निधन के कारण करवाना पड़ा। कांग्रेस ने उनकी पत्नी सावित्री मंडावी को प्रत्याशी बनाया, जिन्होंने जीत अरिजत कर सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here