Home Blog Page 201

किसानों, गरीबों को फ्री सेवाएं देना रेवड़ी है, तो उद्योगपतियों का कर्ज माफ करना रबड़ी है, पीएम मोदी के बयान पर बोले सीएम बघेल

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ”रेवड़ी संस्कृति” (नि:शुल्क सेवाएं देने) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पलटवार करते हुए कहा कि बड़े उद्योगपतियों का जो कर्ज माफ किया गया है, उसे ‘रबड़ी’ कहा जाना चाहिए। राज्य के सारंगढ़ कस्बे में नए जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ के उद्घाटन के मौके पर बघेल ने कहा कि लोगों को भाजपा की मंशा को समझने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा, हमारा प्रयास शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मामले में राज्य को आगे ले जाना है, लेकिन दुर्भाग्य है कि भाजपा इसे रेवड़ी कहती है। बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार किसानों के धान को यदि 2,500 रुपए में खरीद रही है, तो वह रेवड़ी है, मजदूरों को 7,000 रुपए सालाना दे रही है, तो वह रेवड़ी है, गरीबों को 35 किलोग्राम चावल दे रही है, तो वह रेवड़ी है। 400 यूनिट तक खपत पर बिजली बिल आधा किया जाना और बच्चों को फ्री शिक्षा देना रेवड़ी है। मैं पूछता हूं कि हमने यहां के किसानों का ऋण माफ किया है, तो उसे आप (भाजपा) रेवड़ी कह रहे हैं। देश के 10 बड़े उद्यागपतियों का 10 लाख करोड़ रुपए कर्ज माफ किया गया, वह रेवड़ी नहीं, बल्कि ‘मिल्क केक’ है, ‘रबड़ी’ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों नि:शुल्क सेवाएं दिए जाने की संस्कृति यानी ‘रेवड़ी’ संस्कृति पर तंज कसा था, जिसके बाद बघेल ने यह बयान दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने जुलाई में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह में कहा था, आजकल हमारे देश में मुफ्त की रेवड़ी बांटकर, वोट बटोरने की संस्कृति लाने की भरसक कोशिश हो रही है। यह रेवड़ी संस्कृति देश के विकास के लिए बहुत घातक है। इस रेवड़ी संस्कृति से देश के लोगों, खासकर युवाओं को बहुत सावधान रहने की जरूरत है।

बघेल ने सभा में कहा कि भाजपा की मंशा को समझने की जरूरत है, जो अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में सत्ता में आने का सपना देख रही है, लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा। उन्होंने कहा, अगर गलती से वे (भाजपा) छत्तीसगढ़ में सत्ता में आ गए, तो वे धान के लिए कभी 2,500 रूपए नहीं देंगे, बिजली बिल आधा नहीं करेंगे और कांग्रेस सरकार में दिए जा रहे अन्य लाभों को नहीं देंगे। वे गाय के नाम पर वोट मांगते हैं लेकिन वे हमारी गोबर खरीद योजना का विरोध करते हैं। वे लोगों के हित में चलाई जा रही सभी योजनाओं को बंद कर देंगे, इसलिए उनके सत्ता में आने की कोई संभावना नहीं है।

नए जिलों के गठन से प्रशासन एवं जनता के बीच दूरी हुई कम : सीएम भूपेश

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के 30 वें जिले सारंगढ़-बिलाईगढ एवं 31 वें जिले खैरागढ़-छुई खदान-गंडई का शुभारंभ करते हुए कहा कि पिछले पौने चार वर्षों में छह नए जिलों के गठन से प्रशासन एवं जनता के बीच दूरी कम करने में मदद मिली हैं। बघेल ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालयों के शुभारंभ के साथ इन जिलों का शुभारंभ करते हुए लोगो को सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं खैरागढ़-छुई खदान-गंडई के नए जिले के रूप में अस्तत्वि में आने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।उन्होने इस अवसर पर सारंगढ़-बिलाईगढ जिले में बुनियादी सुविधाओं के लिए 540 करोड़ रुपए एवं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 364 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी।

उन्होंने कहा कि 72 साल के लगातार संघर्ष के बाद सारंगढ़ अलग जिला बन पाया है। जिले के नर्मिाण के संघर्ष में कई पीढ़ियों ने योगदान दिया। उन्होंने कहा कि सारंगढ़ को जिला बनाने में बिलाईगढ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। बिलाईगढ वासियों की सहमति से ही सारंगढ़ जिला बन पाया है।उन्होने कहा कि सारंगढ़ शुरू से मानव जाति की सभ्यता का केंद्र रहा है। कई शक्तिपीठों के साथ ही बाबा घासीदास जी के प्रति आस्था रखने वालों की बहुलता है। सारंगढ़ का दशहरा उत्सव भी बस्तर दशहरा की तरह वख्यिात है। सीएम बघेल ने कहा की पिछले चार सालों में प्रदेश में सर्वांगीण विकास के काम हुए हैं।

धान खरीदी के संबंध में की गई घोषणा पर हम अटल है। हर साल खरीदी मूल्य बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गत 4 साल में धान बेचने वाले किसानों की संख्या 11 लाख बढ़ी है। अब लगभग 26 लाख किसान धान बेच रहे हैं। सरकार की नीति से सभी किसान एवं ग्रामीण खुश हैं। खेतों में फसल लहलहा रही है। अब तक 150 करोड़ रुपए की गोबर खरीदी की जा चुकी है। गोबर के बाद अब गोमूत्र की खरीदी भी गोठानो से हो चुकी है। इन सबके असर से जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में 279 आत्मानंद स्कूल खुल चुके हैं। 422 और नए स्कूल खोलने की कार्ययोजना पर काम चल रही है। अंग्रेजी माध्यम के कॉलेज भी खोले गए हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए चार साल में 4 नए मेडिकल कॉलेज भी खोले हैं। हॉट बाजार क्लीनिक के साथ लोगों को धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स से सस्ती दवाइयां भी मुहैया करा रहे हैं। उन्होने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनता के जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए मदद करने को हम रेवड़ी बांटना नहीं मानते। लोकतंत्र में यह हमारा कर्तव्य है।

छत्तीसगढ़ में 10 लाख रुपये मूल्य का 51 किलोग्राम गांजा बरामद

0

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफतार कर उसके पास से 10 लाख रुपये मूल्य का 51 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेहराडबरी नाका में पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के निवासी शैलेंद्र प्रतापसिंह (33) को गिरफ्तार कर लिया है। सिंह के होंडा सिटी कार से 10 लाख रुपए मूल्य का 51 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को क्षेत्र में गांजा तस्करी की सूचना पर पुलिस दल ने नाकाबंदी कर शुक्रवार को वाहनों की तलाशी शुरू की थी। उन्होंने बताया कि जब पुलिस दल ने एक होंडा सिटी कार की तलाशी ली तब उसमें 51 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कार की डिक्की से मिले दो लाख 39 हजार 820 रुपये नगद बरामद किया है और कार को जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में पौने चार साल में बनाए छह जिले, 72 साल पुराना सपना हुआ साकार: सीएम बघेल

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को सारंगढ़ के खेल भांठा मैदान में आयोजित विशाल समारोह में राज्य के 30 वें जिला सारंगढ़ बिलाईगढ का शुभारंभ किया। उन्होंने नए जिले में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए 540 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी दी। उन्होंने सारंगढ़ बिलाईगढ़ के नए जिले के रूप में अस्तित्व में आने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के बीच दूरी कम करने के लिए पिछले 4 साल में 6 नए जिले बनाए हैं। इससे जनता को काफी सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नए जिलों में बुनियादी सुविधाओं के लिए 540 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी।

सीएम बघेल ने कहा की 72 साल के लगातार संघर्ष के बाद सारंगढ़ अलग जिला बन पाया है। जिले के निर्माण के संघर्ष में कई पीढ़ियों ने योगदान दिया। उन्होंने कहा कि सारंगढ़ को जिला बनाने में बिलाईगढ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। बिलाईगढ वासियों की सहमति से ही सारंगढ़ जिला बन पाया है। सीएम बघेल ने कहा कि सारंगढ़ शुरू से मानव जाति की सभ्यता का केंद्र रहा है। कई शक्तिपीठों के साथ ही बाबा घासीदास जी के प्रति आस्था रखने वालों की बहुलता है। सारंगढ़ का दशहरा उत्सव भी बस्तर दशहरा की तरह विख्यात है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा की कलेक्टर एसपी के बाद अन्य जिला स्तरीय कार्यालय भी जल्द खुलेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की पिछले 4 सालों में प्रदेश में सर्वांगीण विकास के काम हुए हैं। धान खरीदी के संबंध में की गई घोषणा पर हम अटल है। हर साल खरीदी मूल्य बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गत 4 साल में धान बेचने वाले किसानों की संख्या 11 लाख बढ़ी है। अब लगभग 26 लाख किसान धान बेच रहे हैं। सरकार की नीति से सभी किसान एवं ग्रामीण खुश हैं। खेतों में फसल लहलहा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 150 करोड़ रुपए की गोबर खरीदी की जा चुकी है। गोबर के बाद अब गोमूत्र की खरीदी भी गोठानो से हो चुकी है। इन सबके असर से जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है। तेंदूपत्ता की 4 हजार प्रति मानक बोरे में खरीदी के साथ ही 65 प्रकार के लघु वनोपजों की सरकारी खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में पिछले 4 सालों में रोजगार के अवसर बढे हैं। गोठान रोजगार के महत्वपूर्ण केंद्र बने हैं। इन सबके परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाला राज्य बन गया है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में 279 आत्मानंद स्कूल खुल चुके हैं। 422 और नए स्कूल खोलने की कार्ययोजना पर काम चल रही है। अंग्रेजी माध्यम के कॉलेज भी खोले गए हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए चार साल में 4 नए मेडिकल कॉलेज भी खोले हैं। हॉट बाजार क्लीनिक के साथ लोगों को धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स से सस्ती दवाइयां भी मुहैया करा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनता के जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए मदद करने को हम रेवड़ी बांटना नहीं मानते। लोकतंत्र में यह हमारा कर्तव्य है।

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 117 नए मामले मिले, एक संक्रमित की मौत

1

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 117 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 11,73,973 हो गई है। राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चार लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 149 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में आज कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई है। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,73,973 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,59,064 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 796 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,113 लोगों की मौत हुई है।

सीएम बघेल की सौगात, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना छत्तीसगढ़ का 29वां जिला

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी का राज्य के 29वें जिले के रूप में उद्घाटन किया। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जिले के नक्शे का अनावरण भी किया। बघेल ने कहा कि इसे राजनांदगांव जिले से काटकर बनाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर जिलावासियों को बधाई दी और जिले के तीनों ब्लॉक के विकास के लिए तीन करोड़ रुपये की घोषणा की।

उन्होंने कहा, राजनांदगांव इतना बड़ा जिला था कि अंतिम कोने में रह रहे व्यक्ति को जिला मुख्यालय पहुंचने में ही शाम हो जाती थी लेकिन अब यह सारी दिक्कत दूर हो गई। बघेल ने कहा, अंदरूनी गांव के लोगों को जिला मुख्यालय के लिए 170 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ती थी। रात को राजनांदगांव में ही रुकना पड़ता था। अब अंतिम गांव के व्यक्ति को मात्र 70 किलोमीटर की दूरी ही तय करनी होगी।

छत्तीसगढ़ में जन्मदिन की पार्टी में नाचने से मना करने पर युवक को छत से फेंका, मौत

37

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बिन बुलाए मेहमानों ने जन्मदिन की पार्टी के दौरान युवक की छत से नीचे फेंककर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आठ बदमाशों को गिरफतार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के चांपा थाना क्षेत्र के श्री कृष्ण तुलसी धर्मशाला में बुधवार-बृहस्पतिवार की रात में कमलेश्वर देवांगन की हत्या के आरोप में पुलिस ने आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि धर्मशाला में कमलेश्वर देवांगन अपने दोस्त बिन्नी देवांगन के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गया था। समारोह में कुछ महिलाएं भी थीं। जब सभी वहां नृत्य कर रहे थे तब दो आरोपी किरण सारथी और मनीष सारथी कार्यक्रम स्थल में जबरन घुस गए और साथ में नाचने लगे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब कमलेश्वर और कुछ अन्य लोगों ने दो आरोपियों को वहां से जाने के लिए कहा तब दोनों उनसे झगड़ने लगे। बाद में आरोपियों ने अपने छह अन्य साथियों को कार्यक्रम स्थल पर बुला लिया और सभी कमलेश्वर और उसके दोस्तों की पिटाई करने लगे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब कमलेश्वर उनसे बचने के लिए छत की ओर भागा तब आरोपियों ने उसका पीछा किया और बाद में उन्होंने कमलेश्वर को दो मंजिला इमारत की छत से नीचे फेंक दिया। इस घटना में कमलेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद कमलेश्वर के मित्र उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से उसे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान कमलेश्वर की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कमलेश्वर के मित्रों की शिकायत पर पुलिस ने मनीष, किरण और छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ कोरोना: 24 घंटे में कोविड के 120 नए मामलों की पुष्टि, 154 मरीज होम हाईसोलेशन में

0

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 120 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्य में कोविड-19 के कुल मामले की संख्या 11,73,856 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छह लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 154 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के 120 नए मामलों में रायपुर के 19 मरीज़ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,73,856 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,58,911 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 833 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,112 लोगों की मौत हुई है।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बरसे सीएम भूपेश बघेल, बोले-झारखंड में खरीद फरोख्त के जरिए एक पूर्ण बहुमत चाहती है भाजपा

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झारखंड के विधायकों के राज्य में डेरा डालने पर भाजपा नेताओं के उठाए जा रहे सवालों पर उऩ्हे आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर भाजपा विधायकों की खऱीद फरोख्त में कामयाब हो जाती तो उन्हे फिर शर्म ही आती। सीएम बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए रवाना होने से पूर्व पहले यहां पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर में कहा कि राज्यपाल एवं भाजपा की भूमिका सवालों के घेरे में है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की राज्यपाल के पास चिट्ठी आई हैं तो उसे वह क्यों सार्वजनिक नही कर रहे हैं। अगर नही आई है तो यह भी सार्वजनिक रूप से बोले। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड में खरीद फरोख्त के जरिए एक पूर्ण बहुमत की सरकार को अपदस्थ करना चाहती है पर उसे कामयाबी नही मिल पा रही है।

झारखंड के विधायकों के रायपुर पहुंचने और उनकी मेहमान-नवाजी पर भाजपा नेताओं के सवाल उठाने और इसे शर्मनाक बताने के आरोप पर उन्होने कहा कि अगर भाजपा को खरीद फरोख्त में कामयाबी मिल गई होती तो उन्हे शर्मनाक नही लगता। उन्होंने राज्य में भाजपा की बड़ी बैठक होने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि राजनीतिक दल है उन्हे पूरा हक बैठक करने का है। इसमें क्या हुआ यह तो बाद में पता चलेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग केवल गाय और धर्म के आधार पर वोट मांगते है और साम्प्रदायिक माहौल खराब करते है और लोगो की भावनाओं का शोषण करते हैं लेकिन जो मुद्दे उठाते है उस पर सत्ता में आऩे पर काम नही करते। सीएम बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम फिर शुरू करने के बारे में कहा कि विधायकों, जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगो की ओर से लगातार इसकी मांग हो रही थी।इस कारण आज फिर से रायगढ़ से इसकी शुरूआत हो रही हैं।

कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ी राहत, 100 के नीचे आए कोविड के नए मरीज, एक दिन में मिले 83 केस

0

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 83 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 11,73,736 हो गई है। राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज दो लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 175 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। अधिकारियों ने बताया कि 83 नए मामलों में रायपुर के 10 मरीज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अबतक 11,58,751 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 875 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,110 लोगों की मौत हुई है।