कोई मेरे लिए कुर्ता लाया, कोई परिवार के लिए सुंदर साड़ी : सीएम भूपेश

105
374

कोई मेरे लिए कुर्ता लाया है कोई परिवार के लिए सुंदर साड़ी। मैं आप सभी से मिले प्रेम से अभिभूत हूँ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भोज में आमंत्रित बिलासपुर संभाग से आए जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के आत्मीय स्नेह से अभिभूत होकर यह उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भेंट मुलाकात के दौरान मैं आप सभी से मिला, आपके घर मैंने भोजन किया। आपने बहुत अच्छे से अतिथि सत्कार किया और बहुत स्नेह मिला। मुझे लगा कि मैं भी आप लोगों को आमंत्रित करूं। आप सभी आज यहां आये हैं। आपको यहां देखकर मैं बहुत खुश हूँ। कोई मेरे लिए कुर्ता लाया है कोई परिवार के लिए सुंदर साड़ी। मैं आप सभी से मिले प्रेम से अभिभूत हूँ।

सीएम बघेल सभी के भोजन टेबल के पास गये। उनसे हालचाल पूछा। भेंट मुलाकात के दौरान की गई बातों को उन्होंने याद किया और परिवारजनों के बारे में पूछा। साथ में आए छोटे बच्चों को उन्होने गोद ले लिया और उन्हें दुलारा। उन्होने इस अवसर पर जगन्नाथ जी की रथयात्रा की बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि रथयात्रा हमारे यहां बहुत उत्साह से मनाई जाती है। बिलासपुर संभाग में मुझे रायगढ़ की रथयात्रा विशेष रूप से याद आती है। आज जब मैं रथयात्रा में गया तो मैंने भगवान जगन्नाथ से प्रदेश में अच्छी बारिश की कामना की।

105 COMMENTS

  1. Эта публикация дает возможность задействовать различные источники информации и представить их в удобной форме. Читатели смогут быстро найти нужные данные и получить ответы на интересующие их вопросы. Мы стремимся к четкости и доступности материала для всех!
    Подробнее тут – https://medalkoblog.ru/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here