सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है दशहरा: सीएम बघेल

0
217

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम बघेल ने दशहरा पर्व पर अपने बधाई संदेश में कहा कि दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है, हमें वश्विास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है।

विधानसभा अध्यक्ष डा.महंत ने अलग जारी बधाई संदेश में कहा कि विजयादशमी का पर्व सत्य की असत्य पर विजय का प्रतीक है।यह पर्व हमें समाज में व्याप्त आसुरी प्रवृत्ति को समाप्त कर शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा स्थापित करने का संदेश देता है।यह त्यौहार भारतीय संस्कृति में वीरता और शौर्य का प्रतीक है।इस दिन औजारों और हथियारों की पूजा भी की जाती है।किसानों के लिए यह त्यौहार मेहनत की जीत के रूप में आई फसलों का जश्न भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here