छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों को पुलिस ने घेरा, जबर्दस्त मुठभेड़

1
141

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच शुक्रवार को जबर्दस्त मुठभेड़ चल रही है। जिला रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने नक्सलियों को घेर लिया है। नक्सलियों के कई बड़े कैडर्स के साथ जवानों की मुठभेड़ जारी है। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर कल रात जवान ऑपरेशन पर निकले थे।

मुखबिर की दी गई पुख्ता सूचना के अनुसार जवान नक्सलियों के कोर इलाके में घुस गए हैं। आज सुबह जवानों को देख माओवादियों ने भी फायर खोल दिया, जिसके बाद जिला रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। बताया गया है कि करीब दो से तीन अलग-अलग जगहों से जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। फिलहाल अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है। संवेदनशील इलाका होने से ज्यादा जानकारी निकलकर नहीं आई है। जवानों के आने के बाद में स्थिति स्पष्ट होगी।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here