छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर अब तक 49.27 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद

0
110

छत्तीसगढ़ में किसानों से समर्थन मूल्य पर अब तक 49 लाख 27 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी हैं। खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के लिए सामान्य टोकन के साथ ही ऑनलाइन टोकन जारी करने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि इस साल राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.26 लाख नए किसान शामिल हैं। राज्य में धान खरीद के लिए 2594 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं।

उऩ्होने बताया कि आज 14 दिसम्बर को 54 हजार 788 किसानों से लगभग दो लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, इसके अलावा ऑनलाइन प्राप्त टोकन के जरिए किसानों से 57 हजार 497 टन से अधिक धान की भी खरीद हुई हैं। आगामी दिवस की धान खरीदी के लिए 76,100 टोकन तथा टोकन तुंहर हाथ एप के जरिए 17,481 टोकन ऑनलाइन जारी किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here