Home Blog Page 216

सीएम बघेल ने बच्चों संग पिठ्ठुल पर मारी गेंद, कैरम और चेस पर भी आजमकाया हाथ

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रवास के दौरान आज कुनकुरी स्वामी आत्मानन्द स्कूल में बच्चों संग खेल के मूड में नज़र आये। मुख्यमंत्री ने स्कूल के प्रांगण में बच्चों के आग्रह पर पिठ्ठुल पर गेंद मारी। उन्होंने पहले ही थ्रो में अचूक निशाना लगाते हुए पिठ्ठुल के सारे पत्थर गिरा दिए। जिसे देख मुख्यमंत्री और बच्चों सहित संग उपस्थित सभी लोग खिलखिला के हंस पड़े।

मुख्यमंत्री ने स्कूल में कक्षा पांचवी में पढ़ रही वैष्णवी, प्राची और अल्फिया के साथ सांप सीढ़ी खेलते हुए पासा फेंका। उन्होंने बच्चों के आग्रह पर उनके साथ कैरम की गोटी को भी स्ट्राइक किया। शतरंज खेल रही प्रीति की चालों को मुख्यमंत्री ने बड़े गौर से ठहर कर देखा और उसे शतरंज के गुर बताए। मुख्यमंत्री ने बच्चों संग लूडो खेलते हुए पासा फेंका। बच्चों में मुख्यमंत्री संग सेल्फी और फ़ोटो की होड़ लगी रही। उन्होंने यहां भी बच्चों की तमन्ना पूरा करते हुए उनके साथ सेल्फी और फ़ोटो खिंचाए। समर कैम्प में नन्हे शौर्यक और कृत कृष्णा के आग्रह पर अंक ज्ञान परखने का खेल भी खेला। अंक ज्ञान खेल में जीतने पर मुख्यमंत्री को शौर्यक ने गिफ्ट भी दिया।

स्काउट गाइड कैडेट्स ने किया एस्कॉर्ट

मुख्यमंत्री को स्वामी आत्मानंद स्कूल कुनकुरी में स्काउट गाइड के कैडेट्स ने अपने दल का फ्लैग थामे मार्च पास्ट करते हुए एस्कॉर्ट किया। मुख्यमंत्री ने कैडेट्स से परिचय लिया और उन्हें प्रोत्साहित किया।

बच्चों ने वाटर कलर पोट्रेट किया भेंट

मुख्यमंत्री को बच्चों ने वाटर कलर से बनाई गई पोट्रेट भेंट की। कक्षा आठवी के शिवांश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को जशपुर के प्रसिद्ध मदेश्वर पहाड़ का चित्र भेंट किया। दसवीं में पढ़ रही आसना इकबाल ने स्वामी आत्मानंद और विधायक श्री यु डी मिंज का पोट्रेट बनाया था। मुख्यमंत्री ने आसना की तारीफ़ करते हुए कहा कि उसने विधायक महोदय के बालों सहित सारे नक्श हुबहू बनाये हैं। दसवीं के छात्र आशुतोष ने मुख्यमंत्री को उनका पोट्रेट सौंपा। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों की कला की खूब तारीफ की।

रिटायर्ड शिक्षक रामधनी भगत के घर भोजन के लिए पहुंचे सीएम बघेल, ढोकली लड्डू, फुटू खिचड़ी और कुल्थी दाल का लिया स्वाद

0

मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने यहां के ग्राम आस्ता में रिटायर्ड शिक्षक व समाज सेवी श्री रामधनी भगत के घर दोपहर का भोजन किया। भोजन में उन्होंने स्थानीय उत्पादित जीरा फूल का चावल, चीला, ढोकली लड्डू, पुटु की खिचड़ी, कटहल की सब्जी, देशी अरहर व कुल्थी की दाल, कुम्हड़ा भाजी, साखी कांदा, अरसा का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि रिटायर्ड शिक्षक श्री भगत के घर खाना खाकर मुझे अत्यधिक आनंद की अनुभूति हुई। शुद्ध देशी तरीके से बना छत्तीसगढ़िया खाने का स्वाद हमेशा याद रहेगा।

मुख्यमंत्री के घर आगमन पर श्री भगत के परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का परम्परागत तरीके से स्वागत किया। मुख्यमंत्री का अतिथि सत्कार के मौके पर अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए श्री भगत ने कहा कि यह मेरे परिवार के लिए सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री जी ने आज मेरे घर खाना खाया। श्री भगत ने बताया कि वे बतौर शिक्षक 40 वर्ष 11 माह सेवा देने के बाद जून 2016 में सेवानिवृत्त हुए हैं। सेवा निवृत्त होने के पश्चात वे सामाजिक कार्यों में जुटे हुए हैं। भोजन के पश्चात मुख्यमंत्री ने घर के सदस्यों को उपहार भी भेंट किया। इस अवसर पर विधायक श्री विनय भगत भी मौजूद थे।

Chhattisgarh News: बिलासपुर में ट्रेन की चपेट में आने से मादा तेंदुए की मौत

1

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ट्रेन की चपेट में आने से एक मादा तेंदुए की मौत हो गयी। वन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। बिलासपुर के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) कुमार निशांत ने कहा कि घटना शुक्रवार की रात बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर खोंगसारा के पास हुयी और मादा तेंदुए का शरीर दो हिस्सों में कट गया। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर तेंदुए का शव मिला, वहां अचानकमार बाघ अभयारण्य का बफर जोन शुरू होता है।

उन्होंने कहा, वन विभाग का एक दल मौके पर पहुंचा और बिलासपुर के तीन चिकित्सकों की एक टीम ने पोस्टमॉर्टम किया। यह शिकार का मामला नहीं है। हम ऐसी मौतों के समाधान के लिए रेलवे अधिकारियों को लिखेंगे। पटरी के दोनों तरफ घना जंगल है और हम वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए नियंत्रित गति से ट्रेनों के संचालन की मांग करेंगे। कोटा वन विकास निगम के एसडीओ ललित दुबे ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अधिक जानकारी उपलब्ध होगी।

फिर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री को हुआ कोरोना, तीसरी बार पॉजिटिव हुए टीएस सिंह देव

0

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने शनिवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। यह तीसरी बार है जब वह कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं। वह शुक्रवार की रात दिल्ली से लौटे थे। सिंह देव ने ट्वीट किया, ”दिल्ली से लौटने के बाद मैंने यहां कोविड-19 की जांच करायी, जिसमें मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। अभी मैं ठीक हूं और डॉक्टर की सलाह के मुताबिक घर पर पृथक वास के नियमों का पालन कर रहा हूं। इससे पहले सिंह देव इस साल जनवरी और पिछले साल मार्च में संक्रमित हुए थे। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार तक कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 11,53,552 हो गए, जिसमें से 14,036 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 643 है।

Chhattisgarh Covid : छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 82 नए मामलों की पुष्टि, जानें कहां कितने मिले केस

1

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 82 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में शुक्रवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,53,552 हो गई है। राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज छह व्यक्तियों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है, वहीं 65 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 82 नये मामले आए हैं। इनमें रायपुर से 32, दुर्ग से चार, राजनांदगांव से एक, बालोद से दो, बेमेतरा से तीन, धमतरी से चार, बिलासपुर से आठ, रायगढ़ से दो, मुंगेली से एक, सूरजपुर से तीन, कोंडागांव से एक, दंतेवाड़ा से एक और कांकेर से नौ मामले हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,53,552 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,38,873 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 643 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,036 लोगों की मौत हुई है।

सभी संभागीय मुख्यालयों में आयोजित होंगे गांधी पर केन्द्रित कार्यक्रम : सीएम भूपेश

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम और कार्यशाला सभी संभागीय मुख्यालयों में आयोजित किए जाने और रायगढ़ में भी संगीत एवं नृत्य महावद्यिालय खोलने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सीएम बघेल ने छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद् की द्वितीय बैठक में यह निर्देश दिया। बैठक में छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद की आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक परिषद् को साहित्य अकादमी, कला अकादमी, आदिवासी एवं लोक कला अकादमी, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग और छत्तीसगढ़ सिन्धी अकादमी के 127 आयोजनों के लिए 4 करोड़ 93 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई।

उन्होंने कहा कि लोक कला, संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम केवल राजधानी तक ही सीमित न रहें, राज्य के सभी संभागीय मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। लोक संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए ऐसे आयोजनों का विकेंद्रीकरण किया जाना चाहिए। उन्होंने इंदिरा संगीत एवं कला विश्वविद्यालय खैरागढ़ के अंतर्गत रायगढ़ में भी संगीत एवं नृत्य महावद्यिालय खोलने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

सीएम बघेल ने कहा कि लौह और बेल मेटल शिल्प कला की ऐसी उपयोगी कलात्मक वस्तुएं तैयार की जाएं, जिनका घर-घर में उपयोग हो सके। इससे ऐसी वस्तुओं को अच्छा बाजार मिलेगा, व्यवसायिक विस्तार होगा और इन कलाओं में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। संस्कृति परिषद् के सदस्यों ने कार्यक्रमों के आयोजनों के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार और छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद् के सदस्य विनोद वर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू मुख्य रूप से मौजूद थे।

Chhattisgarh News : सुरक्षा बल के शिविर पर माओवादियों ने की गोलीबारी, दो महिलाएं और दो जवान घायल

0

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में माओवादियों ने बुधवार देर रात सुरक्षा बलों के शिविर पर हमला कर दिया। इस घटना में दो जवान और दो महिला मजदूर घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिरोली गांव स्थित शिविर में बुधवार रात करीब 10:30 बजे माओवादियों ने गोलीबारी की। ​इस घटना में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के आरक्षक सलीम लकड़ा और किशन सूर्यवंशी तथा शिविर निर्माण स्थल में मजदूर के रूप में काम कर रही दो महिलाएं दुले हेमला और बुदरी ताती घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि पश्चिम बस्तर डिवीजन के संदिग्ध माओवादियों ने बुधवार रात हिरोली शिविर के आसपास के इलाके में गोलीबारी की। माओवादियों ने करीब 40 मिनट तक गोलीबारी की और लगभग 15 गोले भी दागे। इनमें से सात गोलों में विस्फोट हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिविर पर गोलीबारी के बाद शिविर में मौजूद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि माओवादियों की गोलीबारी से जवानों और महिलाओं के घायल होने के बाद उन्हें रात में ही उपचार के लिए दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायलों को सामान्य चोट पहुंची है तथा सभी की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल शिविर पहुंच गया था तथा इलाके में खोजी अभियान चलाया जा रहा है।

20 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, जानें कब तक चलेगा सत्र

1

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से प्रारंभ होगा। इस सत्र में कुल छह बैठकें होंगी। विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि छत्तीसगढ़ की पांचवी विधानसभा का 14वां सत्र बुधवार 20 जुलाई से शुरू होगा तथा 27 जुलाई तक चलेगा। इस सत्र में कुल छह बैठकें होंगी। शर्मा ने बताया कि इस सत्र में वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य होंगे।

उन्होंने बताया कि सत्र के सभी कार्य दिवसों में प्रश्नोत्तर काल होगा तथा शासकीय कार्य संपादित होंगे। वहीं 22 ​जुलाई (शुक्रवार) को अंतिम ढाई घंटे अशासकीय कार्य के लिए होंगे। उन्होंने बताया कि मानसून सत्र के दौरान कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र खैरागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद हो रहा है। इस सीट पर सत्ताधारी दल कांग्रेस ने जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस सदस्यों की संख्या 71 हो गई है। वहीं, भाजपा के 14 और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन के सदन में पांच विधायक हैं।

Chhattisgarh Corona: छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 114 नए मामले मिले

0

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 114 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बृहस्पतिवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,53,470 हो गई है। राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि पांच व्यक्तियों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है, वहीं 61 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को संक्रमण के 114 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर से 26, दुर्ग से आठ, राजनांदगांव से आठ, बालोद से दो, कबीरधाम से एक, धमतरी से चार, बलौदाबाजार से 21, महासमुंद से एक, बिलासपुर से सात, रायगढ़ से दो, कोरबा से दो, जांजगीर-चांपा से दो, मुंगेली से एक, कोरिया से 13, सूरजपुर से 11, बलरामपुर से एक, जशपुर से एक, कांकेर से दो और बीजापुर से एक मामला है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,53,470 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,38,802 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 632 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,036 लोगों की मौत हुई है।

Chhattisgarh News: चीकू, लीची और नाशपाती की खेती के बाद छत्तीसगढ़ के किसान का कमाल, इस गांव में होने लगी सेब की खेती

0

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पंडरापाठ क्षेत्र की अनुकूल जलवायु के मद्देनजर यहां करदना गांव के रंजनू चिक नामक एक किसान ने अपनी पांच एकड़ पहाड़ी भूमि पर सेव का बगान तैयार कर महज दो वर्ष में ही सेव की पैदावार भी ले ली है। जशपुर में शासकीय फलोद्यान अधिकारी संतोष बंजारा ने आज बताया कि जशपुर जिले के पंडरापाठ क्षेत्र में फलोद्यान की खेती के लिए बेहतरीन जलवायु है। उन्होंने बताया कि फलोद्यान विभाग ने भी पंडरापाठ क्षेत्र में दस एकड़ भूमि में सेव की खेती करने की तैयारी की है। दरअसल, जशपुर जिले के दूरस्थ गांवों में वनवासियों के लिए खेती किसानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा कार्य करने वाली समाज सेवी संस्था अखिल भारतीय कल्याण आश्रम ने इस किसान की फलोद्यान खेती में रुचि देखकर इसके लिए हिमाचल प्रदेश से 50 सेव के पौधे उपलब्ध कराए थे।

फलोद्यान खेती की सफलता के बाद अब रंजनू किसान अपने सेव बगान में अच्छी पैदावार देख कर जल्दी ही इस बगान का विस्तार करने की तैयारी में जुट गया है। यहां हिमाचल प्रदेश और कश्मीर की तरह सेव की अच्छी पैदावार देखकर अब आसपास के दर्जन भर गांव के अन्य किसानों ने सेव के पौधे रोपने की तैयारी शुरू कर दी है। पंडरापाठ अंचल में रसभरी नाशपाती और लीची, चीकू की शानदार पैदावार को देखकर ही इस किसान ने सेव की खेती करने का दृढ़ निश्चय किया था।