सच्ची खबरें जनता तक पहुंचाना मीडिया के लिए एक चुनौती : सीएम भूपेश

107
383

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के वर्तमान दौर में अपने लक्ष्य से नही भटकना सही और सच्ची खबरें जनता तक पहुंचाना मीडिया के लिए एक चुनौती है।
सीएम बघेल ने एक टीवी चैनल के शुभारंभ पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज कई मीडिया समूह लोगों का माइंड सेट करने का काम कर रहे है। नफरत का जहर फैलाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में निष्पक्ष रह कर सही, सकारात्मक और सुकून देने वाली खबरें जिससे जीवन की उम्मीद बनी रहे, बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि लोगों की भावनाएं इस चैनल के माध्यम से सरकार तक पहुंचे और सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचे, यही अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि चैनल के माध्यम से ऐसी खबरें और कार्यक्रम प्रसारित होने चाहिए, जिससे तनाव भरी जिंदगी में उम्मीद बढ़े और जीवन में नया रास्ता मिले। इस अवसर पर प्रसिद्ध पटकथा लेखक अशोक शर्मा के आग्रह पर मुख्यमंत्री सीएम बघेल ने प्रसिद्ध नाट्य निर्देशक स्व. हबीब तनवीर के स्मृति को अक्षुण्य बनाये रखने के लिए रायपुर के एक चौक/सड़क का नामकरण उनके नाम पर किए जाने की घोषणा की।

107 COMMENTS

  1. Эта статья предлагает уникальную подборку занимательных фактов и необычных историй, которые вы, возможно, не знали. Мы постараемся вдохновить ваше воображение и разнообразить ваш кругозор, погружая вас в мир, полный интересных открытий. Читайте и открывайте для себя новое!
    Узнать больше – https://medalkoblog.ru/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here