मुख्यमंत्री बघेल ने सभी रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षकों और उप महानिरीक्षकों के साथ की मीटिंग

0
69

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षकों और उप महानिरीक्षकों के साथ बैठक करके राज्य में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा की समीक्षा की। जनसपंर्क विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास पर स्थित कार्यालय में आज राज्य के सभी रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षकों और उप महानिरीक्षकों की बैठक में राज्य में कानून और व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति आदि की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा भी मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने रायपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के छह वरिष्ठ अधिकारियों का बृहस्पतिवार को तबादला कर दिया। राज्य सरकार ने राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (एमएमए) को मिलाकर नया पुलिस महानिरीक्षक क्षेत्र राजनांदगांव और रायगढ़, सक्ती तथा जशपुर जिलों को मिलाकर नया उप पुलिस महानिरीक्षक क्षेत्र रायगढ़ बनाया है। साथ ही रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षिकों का भी तबादला किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here