ओडिशा रेल हादसे पर सीएम बघेल ने जताया दुख, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से की फोन पर बात

0
77

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओडिशा में हुई रेल दुर्घटना पर शनिवार को दुख जताया। उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से फोन पर बात कर उन्हें राज्य की ओर से हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बघेल ने ओडिशा के बालासोर जिले में हुई रेल दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ईश्वर से दुर्घटना में मारे गए यात्रियों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। अधिकारियों के मुताबिक, बघेल ने शनिवार सुबह ओडिशा के अपने समकक्ष पटनायक से फोन पर बात की और रेल हादसे पर गहरा दुख जताते हुए अपनी संवेदना प्रकट की।

अधिकारियों ने बताया कि बघेल ने पटनायक से कहा कि ओडिशा को छत्तीसगढ़ की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग दुख की इस घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़े हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में 261 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 900 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here