नशामुक्ति का इलाज कराने पहुंचे अजहर से बोले सीएम बघेल, अब नशा मत करना, जानिए क्या मिला जवाब

0
170

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महारानी अस्पताल के डीएडिक्शन यूनिट में नशामुक्ति का इलाज करा रहे अजहर से बातचीत की। अज़हर ने बताया कि वह मध्यप्रदेश का रहने वाला है और विगत 20 दिनों से यहां इलाज करा रहा है। उसे मादक पदार्थ सेवन की लत थी, इस बुरी आदत से निजात पाने के लिए वह डीएडिक्शन यूनिट में भर्ती हुआ है। मुख्यमंत्री ने अज़हर को नशा छोड़ कर सामान्य जीवन व्यतीत करने प्रेरित करते हुए कहा कि अब नशा मत करना। अजहर ने मुख्यमंत्री से कहा- मैं नशा नहीं करूंगा।

भूपेश ने पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। सीएम बघेल ने नेहरू जी की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी संदेश में उन्हे याद करते हुए कहा कि पंडित नेहरू ने भारत की आजादी और नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विकास के लिए लोकतंत्र को अपना मूलमंत्र बनाया और भारत को एक मजबूत आधार दिया। देश के सामाजिक अधोसंरचना से लेकर भौतिक अधोसंरचना तक के विकास के लिए पंडित नेहरू के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी नीतियों के कारण देश में कृषि और उद्योग के विकास का एक नया युग शुरु हुआ। भिलाई स्टील प्लांट छत्तीसगढ़ को पं.नेहरू की अनुपम सौगात है। उन्होंनें कहा कि पं.नेहरू एक विद्यान लेखक, चिंतक और विचारक भी थे, इसकी झलक उनकी किताब ‘विश्व इतिहास की झलक’ और ‘भारत एक खोज’ में मिलती है। आज भी लोगों के मन में उनकी अमिट छाप अंकित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here