छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली कमांडर के एक लाख रुपये बरामद, तीन गिरफ्तार

2
226

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में दो-दो हजार रुपये मूल्य के पचास नोट (एक लाख रुपये) बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। ये रुपये कथित तौर पर एक नक्सली कमांडर के थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि माड़ (अबूझमाड़ क्षेत्र) के माओवादी कमांडर मल्लेश ने अपने कुछ समर्थकों को दंतेवाड़ा के गीदम इलाके में मोटरसाइकिल और अन्य सामान्य खरीदने के लिये भेजा था।

उन्होंने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने बीआरओ चेक करली के पास गीदम-बीजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जांच चौकियां स्थापित कीं और शनिवार को मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को रोका। अधिकारी ने बताया कि तीनों जांच चौकी पर नहीं रुके और वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से एक पत्र और दो-दो हजार रुपये के 50 नोट बरामद किये हैं। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ लोक सुरक्षा अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

2 COMMENTS

  1. We’re a group of volunteers and starting a new scheme in our community.
    Your web site provided us with valuable information to work on.
    You have done a formidable job and our whole community will be grateful to you.

  2. Hey there! I’m at work browsing your blog from my new iphone 4!
    Just wanted to say I love reading through your blog and look forward to all
    your posts! Carry on the excellent work!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here