छत्तीसगढ़ में किशोरी से बलात्कार के मामले में प्रधान पाठक गिरफ्तार

0
175

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 17 वर्षीय किशोरी से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने प्रधान पाठक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में किशोरी से बलात्कार के आरोप में प्रधान पाठक रामकृष्ण यादव (60) को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जिले की एक शासकीय प्राथमिक शाला में यादव ने किशोरी को पढ़ाया था। बाद में किशोरी ने पढ़ाई छोड़ दी और वह यादव के घर में कामकाज करने लगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब किशोरी यादव के घर में काम करती थी, तब उसने बालिका से कई बार कथित रूप से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि जब किशोरी गर्भवती हुई, तब परिजनों को इसका पता चला। बाद में परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर सोमवार को यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यादव के खिलाफ लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here