छत्तीसगढ़ में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव, दो नाबालिग समेत 15 गिरफ्तार

0
167

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान आगे बढ़ने को लेकर हुए विवाद के बाद दो दुर्गा समितियों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया है तथा दो नाबालिगों को भी पकड़ा है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान आगे बढ़ने को लेकर दो समिति के सदस्य आपस में भीड़ गए। इस घटना में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया तथा दो नाबालिगों को भी पकड़ा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुबह लगभग साढ़े चार बजे शहर के चिंगराजपारा सरकंडा की दुर्गा समिति ”मां आदर्श दुर्गोत्सव समिति रपटा चौक” और देवकीनंदन चौक से ”कुदुदंड शिव दुर्गोत्सव समिति” सिम्स चौक पहुंची। सिम्स चौक में आगे बढ़ने को लेकर चिंगराजपारा दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों ने विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान चिंगराजपारा के दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों ने कुदुदंड शिव दुर्गोत्सव समिति के लोगों और उनकी गाड़ियों पर पथराव कर दिया, जिससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई तथा दुर्गा समिति के सदस्यों को चोट पहुंची।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद दोनों समिति के सदस्य प्रतिमाओ को लेकर विसर्जन के लिए आगे बढ़ गए। सुबह करीब छह बजे शहर के करोना चौक के करीब कुदुदंड समिति के सदस्यों और उनकी गाड़ियों पर सरकंडा क्षेत्र के लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए तथा समिति के लोगों को चोट पहुंची। उन्होंने बताया कि घटना के बाद दोनों दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों ने सिटी कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने दोनो पक्षों के 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा दो नाबालिगों को भी पकड़ा है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here