छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेंदुआ का शव बरामद, शिकार की आशंका

0
156

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में वन विभाग ने तेंदुए का शव बरामद किया है। वन विभाग के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि शिकारियों ने तेंदुए का शिकार किया है। वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के दुगली वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने एक नर तेंदुए का शव बरामद किया है। तेंदुए की उम्र लगभग तीन वर्ष बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि चरवाहों ने शुक्रवार को जब दुगली वन परिक्षेत्र में तेंदुआ का शव होने की सूचना दी तब वन विभाग की टीम को वहां भेजा गया। बाद में टीम ने शव बरामद कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि शव के पंजे कटे हुए थे। इसलिए आशंका है कि तेंदुआ का शिकार के बाद शिकारियों ने उसके चारों पंजों को काट लिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी। विभाग ने शिकारियों की खोज के लिए रायपुर से खोजी कुत्ता भी बुलाया है। अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग ने मामला दर्ज कर लिया है तथा इस संबंध में जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here